highlightUdham Singh Nagar

ब्रेकिंग : कर्मचारी ने अस्पताल में ही लगा ली फांसी, जांच में जुटी पुलिस

Breaking uttarakhand newsबाजपुर : केलाखेंड़ा दिन दिनों चर्चाओं में है। ऊधमसिंहनगर जिले के बाजपुर के केलाखेड़ा अस्पताल में काम करने वाले एक कर्मचारी ने हॉस्पिटल में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह अस्पताल पहुंचे लोगों ने कर्मचारी को फंदे से लटका देखा। उसने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पंखे से उतारा और जरूरी कार्रवाई करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

बाजपुर थाना क्षेत्र के केलाखेड़ा के रामनगर गांव में अमरपाल सिंह के मकान में किराये पर कृष्णा हॉस्पिटल संचालित हो रहा है। हॉस्पिटल में बन्नाखेड़ा निवासी सोनू काम करता है। जानकारी के अनुसार अस्पताल में उसकी रात की ड्यूटी थी। सुबह जब अस्पताल में रमेश नाम का व्यक्ति पहुंचा तो उसने आवाज लगाई। जवाब न मिलने पर उसने खिड़की से अंदर देखा तो कर्मचारी का शव पंखे से लटक रहा था। उसने आसपास के लोगों को जानकारी दी और फिर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार हर एंगल से जांच की जाएगी।

Back to top button