Big NewsDehradun

ब्रेकिंग: बलूनी के गांव आएंगे भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा, बलूनी के प्रतिनिधि बन मनाएंगे ईगास

देहरादून: भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी के ईगास कार्यक्रम के संकल्प को पूरा करने के लिए भाजपा के प्रवक्ता संवित पात्रा और उनकी पूरी टीम अनिल बलूनी की प्रतिनिधि बनकर उनके गांव आ रहे हैं। आठ नवंबर को संवित पात्रा और अन्य भाजपा नेता बलूनी के गांव में ईगास मनाएंगे।

दरअसल, अनिल बलूनी इन दिनों बीमार चल रहे हैं और स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपने गांव में आकर ईगास मनाने की अपील की थी, लेकिन बीमारी के चलते वो गांव नहीं आ पाएंगे। बीमारी के कारण बलूनी अपने गांव पंचायत चुनाव में वोट डालने नहीं आ पाए थे, जिसको लेकर कुछ लोगों ने सवाल खड़े किये थे।

ईगास के उनके संकल्प को लेकर भी कुछ लोग सवाल खड़े कर रहे थे, लेकिन भाजपा प्रवक्ता संवित पात्रा के एलान के बाद एक बार फिर से बलूनी की मुहिम को नये रंग मिलते नजर आ रहे हैं। अनिल बलूनी की टीम पहले से ही गांव में तैयारियों में जुटी हुई है। संवित पात्रा ने सोशल मीडिया पर एलान किया है कि वो और उनकी टीम अनिल बलूनी के गांव आकर ईगास मनाएंगे। उन्होंने लोगों को भी अपने गांव में आकर ईगास मनाने की अपील की है।

Back to top button