Dehradun : ब्रेकिंग : 380 कार्मिकों ने त्रिवेंद्र सरकार को दी भूख हड़ताल की चेतावनी - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

ब्रेकिंग : 380 कार्मिकों ने त्रिवेंद्र सरकार को दी भूख हड़ताल की चेतावनी

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read

देहरादून : महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री रेखा आर्य द्वारा विभागीय अधिकारियों द्वारा आउटसोर्स कम्पनी में टेंडर प्रक्रिया में वित्तिय अनिमियतता और 380 कार्मिकों को बाहर किए जाने को लेकर मोर्चा खोल दिया है तो वहीं अब बेरोजगार हो चुके 380 लोगों ने भी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सचिवालय घेराव कर आज बेरोजगार हो चुके लोगों ने सरकार से बहाल करने की मांग की है। साथ ही 15 अक्टूबर से भूख हड़ताल पर जाने की भी चेतावनी दी।

मंत्री रेखा आर्य का बयान

इस मामले पर महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री रेखा आर्य का कहना है कि 380 लोगों को न निकाले जाने के पक्ष में वह पहले से ही थी, लेकिन अब पूरे मामले की जांच की जा रही है और मुख्यमंत्री के संज्ञान में मामला है तो उन्हें उम्मीद है कि 380 लोग जो बेरोजगार हो चुके हैं, उन्हे न्याय मिलेगा।

वहीं दूसरी ओर विधानसभा में मत्सय राज्यमंत्री रेखा आर्य ने विभागीय समीक्षा बैठक की। बैठक में विभागीय सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम भी मौजूद रहे तो 13 जिलों के फिश इंपेक्टर ऑनलाईन माध्यम से बैठक से जुड़े। बैठक में मत्स्य विभाग से गांव में आर्दश तालाब के निर्माण को लेकर जहां समीक्षा की गई। वहींं नील क्रांति के लिए भी तलाबों के रखरखाव और तलाबों के निर्माण पर चर्चा हुईं। राज्यमंत्री रेखा आर्य का कहना है कि जो भी लोग मत्सय विभाग की योजना से प्रभावित हो रहे है। वह मत्स्य पालान के लिए ऐसे लोगों को प्रेरित करेंगे। जिससे मत्स्य पालन से लोग स्वरोगार से जुड़े।

Share This Article