Dehradun NewsBig News

UKSSSC पेपर लीक के बाद अब रेलवे भर्ती बोर्ड की परीक्षा में सेंध, सॉल्वर गिरफ्तार

UKSSSC पेपर लीक के बाद अब रेलवे भर्ती बोर्ड की कंप्यूटर-आधारित परीक्षा में बड़ी सेंधमारी हुई है। संदिग्ध सॉल्वर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उसके खिलाफ थाना पटेलनगर में मुकदमा दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है आरोपी के लिंक हरियाणा से हैं।

रेलवे भर्ती बोर्ड की परीक्षा में सेंध

देहरादून में रेलवे भर्ती बोर्ड की कंप्यूटर-आधारित परीक्षा में नकल का मामला सामने आया है। मंगलवार को आयोजित इस परीक्षा में संदिग्ध गतिविधि पकड़े जाने के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक सॉल्वर को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

सूत्रों के अनुसार, परीक्षा के दौरान एक परीक्षार्थी की गतिविधियां संदिग्ध पाई गई। स्क्रीन पर असामान्य तरीके से सवालों के जवाब आते देख केंद्र प्रशासन सतर्क हो गया। संदिग्ध को अलग कमरे में ले जाकर पूछताछ की गई तो मामला नकल से जुड़ा निकला। आरोपी के खिलाफ पटेलनगर में मुकदमा दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें: UKSSSC पेपर लीक मामला: बॉबी पंवार से पूछताछ कर रही CBI, क्या हो सकते हैं अरेस्ट?

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें