Big NewsDehradun News

UKSSSC पेपर लीक मामला: बॉबी पंवार से पूछताछ कर रही CBI, क्या हो सकते हैं अरेस्ट?

UKSSSC पेपर लीक मामले में सीबीआई ने बॉबी पंवार को तलब किया है। जिसके बाद बॉबी पंवार सीबीआई दफ्तर पहुंच गए हैं। माना जा रहा है पूछताछ के बाद सीबीआई बॉबी पंवार को गिरफ्तार भी कर सकती है ।

UKSSSC पेपर लीक मामले में बॉबी पंवार से पूछताछ कर रही CBI

बता दें सीबीआई बीते शुक्रवार को पेपर लीक मामले में पहली गिरफ़्तारी कर चुकी है। टीम ने मुख्य आरोपियों खालिद और उसकी बहन साबिया से पूछताछ के बाद टिहरी की असिस्टेंट प्रोफेसर सुमन को गिरफ्तार किया है। जांच कर रही सीबीआई ने अब बड़ा कदम उठाते हुए बॉबी पंवार को पूछताछ के लिए तलब किया है।

ये भी पढ़ें: UKSSSC पेपर लीक मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, असिस्टेंट प्रोफेसर को किया गिरफ्तार

बॉबी पंवार को मिली थी सबसे पहले पेपर लीक की सूचना

CBI टीम बॉबी से लीक से जुड़े कई अहम सवालों पर पूछताछ करेगी। बता दें 21 सितंबर को आयोजित स्नातक स्तरीय परीक्षा का पेपर लीक होने की जानकारी सबसे पहले बॉबी पंवार को ही मिली थी। जिसके बाद उन्होंने व्हाट्सएप पर चैट वायरल कर दी थी। इस मामले में कई संदिग्धों की भूमिका की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें: कौन है बॉबी पंवार ?, IAS मीनाक्षी सुंदरम के साथ अभद्र व्यवहार का लगा है आरोप

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें