Udham Singh Nagarhighlight

बाजपुर में एक घर से बरामद हुआ गोवंशीय मांस, मचा हड़कंप

बाजपुर में एक घर में गोवंशीय मांस बरामद हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को अरेस्ट कर लिया है।

बाजपुर में एक घर से बरामद हुआ गोवंशीय मांस

बता दें कि सुल्तानपुर पट्टी चौकी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि मोहम्मद यामीन नाम के शख्स के घर में गोवंशीय मांस पड़ा है। सूचना पर पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर छापा मारा। छापेमारी के दौरान मौके से 12 किलो गोवंशीय खाल बरामद हुई है।

पुलिस ने किया आरोपी को अरेस्ट

पुलिस ने मौके से मोहम्मद यामीन को अरेस्ट कर लिया है। इसके अलावा पशु चिकित्सा अधिकारी ने मौके से खाल के सैंपल लेकर अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गोवंश अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button