Big NewsRudraprayag News

रुद्रप्रयाग में हादसा : चलते वाहन पर पहाड़ी से गिरा बोल्डर, एक की मौत, तीन घायल

रुद्रप्रयाग से भीषण हादसे की खबर सामने आ रही है। रतूड़ा पुलिस लाइन के पास चलते वाहन पर पहाड़ी से भारी भरकम बोल्डर आ गिरा। हादसे में मौके पर ही एक शख्स की मौत हो गई। जबकि तीन घायल बताए जा रहे हैं।

रुद्रप्रयाग में चलते वाहन पर पहाड़ी से गिरा बोल्डर

घटना मंगलवार की है। बताया जा रहा है वाहन देवाल से देहरादून की और आ रहा था। इस दौरान रतूड़ा पुलिस लाइन के पास चलते वाहन पर पहाड़ी से भारी भरकम बोल्डर आ गिरा। हादसे में एक शख्स की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि कार में सवार तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।

https://twitter.com/KUttarakhand/status/1955218749755171290

IMD ने इन जिलों के लिए जारी किया भारी बारिश का रेड अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार को हरिद्वार, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिले के लिए भारी से भारी बारिश की संभावना जताई है। जिसे देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। जबकि देहरादून, टिहरी, पौड़ी, चंपावत और बागेश्वर जिले के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

ये भी पढ़ें : उत्तराखंड में 14 अगस्त तक बिगड़ा रहेगा मौसम, इस जिले में दो दिनों तक रहेंगे स्कूल बंद

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें