Entertainment

Border 2 OTT Release: ‘बॉर्डर 2’ की ओटीटी रिलीज डेट आई सामने ! जानें कहां होगी रिलीज?

Border 2 OTT Release: हाल ही में कल्ट फिल्म ‘बॉर्डर’ का सीक्वल ‘बॉर्डर 2’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई। 23 जनवरी 2026 को रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों का काफी प्यार मिल रहा है। पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ के चलते फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छायी हुई है। इसी बीच कुछ फैंस ऐसे भी है जो सनी देओल की इस जबरदस्त देशभक्ति से भरी फिल्म की ओटीटी रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं कि ‘बॉर्डर 2’ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कब और कहां रिलीज की जाएगी?

‘बॉर्डर 2’ ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज?

सनी देओल, वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ की ‘बॉर्डर 2’ ने इंडियन और ओवरसीज मार्केट में 300 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। अब लोगों को इसके ओटीटी रिलीज़ का इंतजार है। बताते चलें कि फिल्म के स्ट्रीमिंग राइट्स नेटफ्लिक्स के पास हैं। हालांकि मेकर्स की तरफ से अभी फिलहाल इसके ऑफिशियल OTT रिलीज़ डेट की घोषणा नहीं हुई है। हालांकि कहा जा रहा है कि ये फिल्म 20 मार्च को नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर होगी.

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button