Entertainmenthighlight

Border 2 Box Office Prediction: छप्परफाड़ कमाई करेगी बॉर्डर 2!, कई फिल्मों का तोड़ देगी रिकॉर्ड?

Border 2 Box Office Prediction: फिल्म इंडस्ट्री के लिए जनवरी का महीना खास होने वाला है। 23 जनवरी को सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ रिलीज होने वाली है। 28 साल के लंबे इंतजार के बाद फिल्म का सीक्वल आ रहा है। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्म पहले दिन बेहतरीन कमाई कर सकती है। अनुमानित आंकड़े सामने आने भी शुरू हो गए हैं। चलिए जानते है कि फिल्म पहले दिन कितनी कमाई कर सकती है।

Border 2 Box Office Prediction: छप्परफाड़ कमाई करेगी बॉर्डर 2!,

साल 1997 में रिलीज हुई बॉर्डर 12 करोड़ के बजट में बनाई गई थी। फिल्म ने 66.70 करोड़ रुपए की कमाई की थी। रिपोर्ट्स की माने तो पार्ट 2 का बजट 300 करोड़ रुपये है। अनुमानित आंकड़े भी ‘बॉर्डर 2’ की पहले दिन की कमाई में कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ने वाली है।

‘बॉर्डर 2’ पहले दिन कितनी कमाई करेगी फिल्म?

रिपोर्ट्स की माने तो ओपनिंग डे पर फिल्म 44 करोड़ रुपए कमा सकती है। फिल्म जबरदस्त सुर्खिया बटौर रही है। कहा जा रहा है कि पहले दिन का 44 करोड़ तक कमाई का आंकड़ा जा सकता है। लेकिन ये सिर्फ अनुमानित आंकड़े है कमाई में बढ़ोतरी या फिर गिरावट आ सकती है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button