Dehradunhighlight

क्रिसमस और न्‍यू ईयर का जश्‍न मनाने परिवार समेत देहरादून पहुंची बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्‍पा शेट्टी

raj kundra in uttarakhand

मसूरी समेत पूरे उत्तराखंड की वादियों बॉलीवुड अभिनेत्रियों को खूब भाती है। आए दिन यहां फिल्मों की शूटिंग होती रहती है। वहीं अब क्रिसमस और न्‍यू ईयर का जश्‍न मनाने के लिए फिल्‍मी सितारे भी उत्‍तराखंड का रुख करने लगे हैं। बीते दिन बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी परिवार के साथ जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंची। शिल्पा शेट्टी के साथ उनके पति राज कुंद्रा और दोनों बच्चे भी थे। इस दौरान जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर वह कैमरे में कैद हो गई। इससे पहले कल अभिनेता अनिल कपूर भी जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे थे।

बालीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी अपने परिवार के संग गुरुवार को जौली ग्रांट एयरपोर्ट पहुंची जहां से वह अपने गंतव्य के लिए रवाना हुई। क्रिसमस और नए साल के शुभारंभ से पहले बॉलीवुड की कई हस्तियां उत्तराखंड में अपना नया साल मनाने के लिए पहुंचते हैं। बुधवार को भी अभिनेता अनिल कपूर उत्तराखंड पहुंचे थे और अभी नए वर्ष से पूर्व कई फिल्मी सितारों के उत्तराखंड आने का सिलसिला जारी रह सकता है। क्योंकि उत्तराखंड की वादियां बॉलीवुड को हमेशा भाती हैं और वह अपने नए वर्ष की शुरुआत उत्तराखंड से करना चाहते हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को गो एयर की फ्लाइट से शिल्पा शेट्टी अपने पति राज कुंद्रा व परिवार के साथ जोली ग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंची थी।

Back to top button