Big NewsPauri Garhwal

उत्तराखंड में यहां दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी बोलेरो, दो की मौत

सतपुली-दुधारखाल-रिखणीखाल मोटर मार्ग दर्दनाक हादसा हो गया। यहां रिखणीखाल उपतहसील के तहसीलदार का बोलरो वाहन खाई में गिर गया। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

उत्तराखंड में यहां खाई में गिरी बोलेरो

पौड़ी जिले के रिखणीखाल तहसील में एक बोलरो वाहन हादसे का शिकार हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक कोटद्वार नगर निगम के अंतर्गत खूनीबढ़ निवासी सतपाल उर्फ कोमल पुत्र दलवीर सिंह वाहन को लेकर दुधारखाल से निकला था। जिसे कोटद्वार जाना था। वाहन में पीआरडी जवान मनवर सिंह पुत्र दिलबर सिंह निवासी डोबरिया तहसील रिखणीखाल और जसबीर सिंह पुत्र भगत सिंह निवासी बगर तहसील रिखणीखाल उम्र 36 वर्ष भी सवार थे।

हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत

बताया जा रहा है कि जैसे ही वाहन रिखणीखाल से करीब डेढ़ किलोमीटर आगे ग्राम सिरवाना के पास पहुंचा तो वहां अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। हादसे की जानकारी पुलिस को ग्रामीणों ने रविवार सुबह करीब सात बजे दी।

जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कार्य शुरू किया। हादसे में जसवीर और मनवर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चालक सतपाल घायल हो गया। सतपाल की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसके इलाज के लिए कोटद्वार भेजा गया है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button