ब्रेक जाम होते ही खाई की ओर लटकी बोलेरो, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

नेशनल हाईवे-9 पर सुखीढांग और सीन्याड़ी के बीच रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। सितारगंज से धारचूला जा रही एक बोलेरो वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे क्रैश बैरियर को तोड़ते हुए खाई की ओर लटक गई। गनीमत रही कि वाहन में सवार सभी लोग सुरक्षित बच गए।
ब्रेक जाम होते ही खाई की ओर लटकी बोलेरो
जानकारी के अनुसार वाहन संख्या UK05 TA 4528 सितारगंज से धारचूला की ओर जा रहा था। वाहन में चालक समेत एक ही परिवार के तीन लोग सवार थे। रास्ते में अचानक बोलेरो के ब्रेक जाम हो गए, जिससे चालक का वाहन पर नियंत्रण बिगड़ गया। देखते ही देखते बोलेरो सड़क किनारे लगे क्रैश बैरियर को तोड़ते हुए खाई की ओर बढ़ गई और किनारे पर जाकर अटक गई।
चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
घटना के दौरान वाहन में सवार लोगों की सांसें थम गईं, लेकिन चालक की सूझबूझ और किस्मत के चलते बड़ा हादसा टल गया। यदि वाहन कुछ और आगे बढ़ जाता तो वह गहरी खाई में गिर सकता था, जिससे गंभीर जनहानि की आशंका थी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची।