Haridwar NewsHighlight

पेड़ में लटका मिला मूक-बाधिर युवक का शव, इलाके में मची सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

रुड़की के भगवानपुर के खेलपुर गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब दिव्यांग युवक का शव पेड़ से लटका मिला. घटना की सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है. फिलहाल पुलिस युवक के मौत की कारणों की जांच में जुट गई है.

पेड़ में लटका मिला मूक-बाधिर युवक का शव

घटना सोमवार की है. मिली जानकारी के अनुसार भगवानपुर थाना क्षेत्र के खेलपुर रोड पर आम के बाग में एक युवक का शव पेड़ पर लटका मिला. जिसे देख इलाके में सनसनी मच गई. मृतक युवक की शिनाख्त क्षेत्र के गांव मोहितपुर निवासी के रूप में हुई है. बताया जा रहा है युवक मूक-बाधिर है. जो लंबे समय से अपनी मां के साथ भगवानपुर में रह रहा था.

जांच में जुटी पुलिस

मृतक के परिजनों के मुताबिक युवक की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी. लेकिन आस-पास के लोगों का कहना है कि वो पिछले कुछ दिनों से परेशान चल रहा था. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर भारी भीड़ एकत्रित हो गई. पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें