Big NewsPoliticsUttarakhand Loksabha Elections

गारंटी लेती हूं बॉबी पंवार की जमानत भी हो जाएगी जब्त, भाजपा नेत्री ने कहा युवा है हमारे साथ

टिहरी लोकसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार बॉबी पंवार को मिल रहे जन समर्थन के बाद कांग्रेस और बीजेपी की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। बॉबी पंवार को मिल रहे युवाओं के जबरदस्त समर्थन के बाद उत्तराखंड के सियासी गलियारों में चर्चाओं के बाजार गर्म हैं।

गारंटी लेती हूं बॉबी पंवार की जमानत भी हो जाएगी जब्त

टिहरी लोकसभा सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार बॉबी पंवार को मिल रहे जन समर्थन के बाद बीजेपी की मुश्किलें बढ़ने की बात की जा रही है। लेकिन इस पर भाजपा की नेहा जोशी जो कि बीजेपी की युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं उनका कहना है कि वो गांरटी लेती हैं कि बॉबी पवार की जमानत जप्त हो जाएगी।

बीजेपी के साथ है युवा

बीजेपी की युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी का कहना है कि वो उत्तराखंड में कोने-कोने घूमी हैं और उन्हें पता है कि युवा भारतीय जनता पार्टी के साथ हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बॉबी पंवार को जो समर्थन मिल रहा है वो कुछ नहीं है। ये सोशल मीडिया पर जबरदस्ती की हाइप बनाई जा रही है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button