HaridwarhighlightUttarakhand

बच्चों की मामूली कहासुनी में परिजनों में खूनी संघर्ष, पथराव में दो महिलाओं समेत दस घायल

रुड़की में जौरासी गांव में बच्चों की मामूली कहासुनी को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया की दोनों पक्षों में जमकर पथराव होने लगा। मारपीट में महिला समेत करीब दस लोग घायल बताए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।

बच्चों की कहासुनी में परिजनों का खूनी संघर्ष

सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। घटना रविवार देर रात की बताई जा रही है। सिविल कोतवाली क्षेत्र के जौरासी गांव निवासी इरशाद और राशिद के बच्चों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इस दौरान बच्चों के बीच मारपीट होने लगी। सूचना बच्चों के परिजन को पहुंची।

दो महिलाओं समेत दस घायल

सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। जिसके बाद बच्चों के परिजनों में भी मारपीट होने लगी। मारपीट बढ़ती देख कुछ स्थानीय लोग बीच- बचाव कराने पहुंचे। परिजनों ने उन पर भी पथराव करने लगे। इस बीच कुछ स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मुश्किल से मामला शांत कराया। जिसके बाद पुलिस ने घायलों को रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया।

पथराव में दोनों पक्षों के रईसा, फराना, शहजाद, सलमान, यूनुस, शमसुल हसन, उस्मान, इरफान, फरमान और इमरान घायल हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक कोतवाली प्रभारी महेश जोशी ने बताया कि अभी इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button