Big NewsDehradun

खूनी फ्लाईओवर ने फिर ली दो छात्रों की जान, दो की हालत गंभीर

breaking uttrakhand newsदेहरादून: बल्लीवाला फ्लाईओवर देर रात हुए दर्दनाक हादसे में दो छात्रों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार देर रात करीब डेढ़ बजे बल्लीवाला फ्लाई ओवर पर यह हादसा हुआ। फ्लाईओवर पर बाइक फिसलने से यह हादसा हुआ।

हादसे में बाइक सवार सेंट थॉमस स्कूल के दो छात्रों की मौत हो गई। जबकि दो छात्रों की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। मृतकों के शव का पंचनामा किया गया। रात को ही पुलिस द्वारा छात्रों के परिजनों को सूचना दे दी गई।

Back to top button