Big NewsHaridwar

यहां नाले में मिला खून से लथपथ शव, इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

हरिद्वार से बड़ी खबर सामने आ रही है। मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के गांव में मोहम्मद पुर जट्ट के एक नाले में खून से लथपथ शव पड़ा मिला। शव मिलने के बाद से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना पाकर एसएसपी हरिद्वार, एसपी देहात रूड़की अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

नाले में मिला खून से लथपथ शव

घटना मंगलवार सुबह की बताई जा रही है। पुलिस कप्तान परमेन्द्र सिंह डोभाल ने बताया कि आज सुबह पुलिस को गांव के नाले में शव पड़े होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद तत्काल पुलिस फोर्स मोके पर पहुंची। इसके साथ ही फॉरेन्सिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जायजा लिया है।

इलाके में फैली सनसनी

एसएसपी परमेन्द्र सिंह डोभाल ने बताया कि व्यक्ति की व्यक्ति की उम्र 54 वर्षीय प्रतीत हो रही है। प्रथमदृष्टया मौत का कारण धारदार हथियार से हत्या करना माना जा रहा है। जिसके बाद व्यक्ति के शव को नाले में फेंक दिया गया। फिलहाल मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button