highlightAlmora

पीएम मोदी के दौरे को लेकर भाजपा की तैयारियां तेज, गणेश जोशी ने किया जागेश्वर धाम का निरीक्षण

पीएम मोदी के दौरे को लेकर प्रशासन तैयारियों में जुटा है। वहीं बीजेपी ने भी अपनी कमर कस ली है। गुरुवार को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पिथौरागढ़ पहुंचकर जागेश्वर धाम का निरिक्षण किया।

गणेश जोशी ने किया जागेश्वर धाम का निरिक्षण

बता दें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 और 12 अक्टूबर क उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे। जिसके लिए भाजपा ने तैयारियां तेज कर ली है। गुरुवार क गणेश जोशी जागेश्वर धाम पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने शौकियाथल हेलीपेड का निरीक्षण किया। जोशी ने दौरे से संबंधित अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

अधिकारियों को दिए ये दिशा निर्देश

कलेक्ट्रेट सभागार पहुंचकर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और रेखा आर्य ने जागेश्वर भ्रमण के संभावित दौरे को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कहा कि सभी अधिकारी सौंपे गए दायित्वों को समय पर पूरा करे। इसके साथ ही हेलीपैड, मार्ग समेत सभी व्यवस्थाओं को नियमानुसार पुख्ता बनाए रखना सुनिश्चित करें।

उत्तराखंड से है पीएम का लगाव : जोशी

गणेश जोशी ने कहा यह हमारा सौभाग्य है कि हमारे प्रधानमंत्री का उत्तराखंड के प्रति विशेष स्नेह है। यही कारण है कि वह निरंतर उत्तराखंड आते रहते हैं। इसीलिए यह हर प्रदेशवासी का कर्तव्य है कि उत्तराखंड पहुंचने पर उनका अभूतपूर्व स्वागत किया जाए।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button