Udham Singh Nagar

भगत का दावा : 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में बीजेपी एक बार फिर से सत्ता में आएगी

amit shahउधम सिंह नगर (मोहम्मद यासीन) : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत का भाजपाइयों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।  जहां पर प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। अपने संबोधन में बंशीधर भगत ने कहा कि भाजपा हाईकमान ने उन पर जो विश्वास जताया है वह उस पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। कहा कि कार्यकर्ता संगठन की नब्ज है और वह इस नब्ज को कभी रुकने नही देंगे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को एकजुट कर मिशन 2022 के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में बीजेपी एक बार फिर से सत्ता में आएगी. उन्होंने इन चुनावों में 60 सीटें जीतने का दावा किया. उन्होंने कहा कि आज केंद्र सरकार लगातार नए नए कीर्तिमान लिख रही है. एक बीजेपी के कार्यकर्ता होने के नाते हमारी जिम्मेदारी बनती है कि केंद्र सरकार की सभी विकास योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाया जाए. उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में एक बार फिर से डबल इंजन की सरकार होगी।

Back to top button