Uttarakhand Loksabha ElectionsBig News

उत्तराखंड में जीत की ओर भाजपा, BJP कार्यालय में जश्न का माहौल, सीएम धामी भी रहे मौजूद

उत्तराखंड की पांचो लोकसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी जीत की ओर बढ़ रही है। इस बीच भाजपा कार्यालय में जीत का माहौल देखने को मिला। इस दौरान प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे।

BJP कार्यालय में जश्न का माहौल

सीएम धामी के साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और टिहरी लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार माला राज्य लक्ष्मी शाह भी प्रदेश कार्यालय में मौजूद रही। इस दौरान भारी तादाद में भाजपा कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं।

उत्तराखंड में पांचों सीटों पर खिल रहे हैं कमल : CM

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व में उत्तराखण्ड में सभी पांच सीटों पर कमल खिल रहे हैं। जिस प्रकार मोदी सरकार में सभी वर्गों के लिए जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की है। उसी का परिणाम है कि NDA को पूर्ण बहुमत प्राप्त हो रहा है।

नैनीताल सीट से अजय भट्ट ने हासिल की जीत

नैनीताल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट ने जीत दर्ज की है। अजय भट्ट ने कांग्रेस प्रत्याशी को करारी शिकस्त दी है। उधर गढ़वाल सीट पर आखिरी चरण की काउंटिंग हो रही है। 14 वें फाइनल राउंड के बाद नतीजों की घोषणा कर दी जाएगी। अब से कुछ ही देर में पौड़ी गढ़वाल सीट पर परिणाम सामने होंगे।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button