Big NewsHaridwar

हरिद्वार पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, VIP घाट पर किया बुआ का अस्थि विसर्जन

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मंगलवार देर शाम अपनी बुआ के अस्थि विसर्जन के लिए हरिद्वार पहुंचे। बुधवार सुबह उन्होंने विधि विधान से अपनी बुआ का अस्थि विसर्जन किया।

हरिद्वार पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा

बुधवार सुबह हरिद्वार देवसंस्कृति विश्वविद्यालय में विधि-विधान से तर्पण कार्यक्रम किया गया। जिसके बाद हरकी पैड़ी क्षेत्र के वीआईपी घाट पर उन्होंने अस्थि विसर्जन किया। बता दें जेपी नड्डा मंगलवार देर शाम हरिद्वार पहुंच गए थे। परिवार के निजी कार्यक्रम के चलते उन्होंने पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से दूरी बनाए रखी। जेपी नड्डा ने देवसंस्कृति विश्वविद्यालय में रात्रि विश्राम किया।

VIP घाट पर किया बुआ का अस्थि विसर्जन

जेपी नड्डा की बुआ गंगा देवी का सोमवार को हो निधन हो गया था। गंगा देवी हिमाचल के कुल्लू में रह रहीं थीं। जेपी नड्डा का अपनी बुआ से विशेष लगाव शांतिकुंज से रहा। इसके चलते वह उनकी अस्थियां लेकर हरिद्वार पहुंचे। राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के अलावा भाजपा प्रदेश महामंत्री और परिवार के करीब 10 सदस्य भी मौजूद रहे।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button