highlightUdham Singh Nagar

BJP विधायक की हरीश रावत और केजरीवाल को चुनौती, कहा-दिन तय करें और यहां आएं

cm pushkar singh dhami

ऊधम सिंह नगर : बीते दिन सोमवार को पूरे प्रदेश मे आम आदमी पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर आप कार्यकर्ताओं ने सूबे के सभी विधायकों के आवास पर पहुचकर प्रदर्शन किया था। जिसके बाद आज ऊधम सिंह नगर की किच्छा विधानसभा से भाजपा विधायक राजेश शुक्ला ने एक कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए एक बड़ा बयान देते हुए कहा उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत एवं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को विकास पर चर्चा के लिए दी खुली चुनौती।

किच्छा से भाजपा विधायक राजेश शुक्ला ने हरीश रावत और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को खुली बहस की चुनौती दी। राजेश शुक्लका ने चुनौती देते हुए कहा कि एक दिन आप लोग तय कर लें और किच्छा आए और खुली बहस करें। उसे दिन सिर्फ औऱ सिर्फ विकास की और काम की चर्चा होगी और किसी मुद्दे पर नहीं। किच्छा विधायक ने कहां कि मैं चर्चा के लिए तैयार हूं।

https://youtu.be/0I9XoLsyz-I

Back to top button