highlightNainital

ब्रेकिंग : भाजपा सरकार का पुतला दहन, विधायक महेश नेगी के DNA टेस्ट की मांग

bjp mla

हल्द्वानी के बुद्ध पार्क में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार का पुतला दहन करते हुए भाजपा विधायक महेश नेगी को संरक्षण देने का आरोप लगाया है, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष राहुल छिमवाल का कहना है की महिला का यौन शोषण करने वाले भाजपा विधायक महेश नेगी को सरकार बचाने का प्रयास कर रही है और बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का नारा देने वाली सरकार में ही भाजपा विधायक इस तरह का कृत्य कर रहे हैं। लिहाजा कांग्रेस ने मांग की है कि विधायक का डीएनए टेस्ट होना चाहिए और इस कृत्य के लिए तत्काल उनकी सदस्यता रद्द की जानी चाहिए। कांग्रेस की मांग है कि विधायक पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई होनी चाहिए अगर सरकार जल्द कोई कदम नहीं उठाती है तो कांग्रेस उग्र आंदोलन करेगी। बता दें कि द्वाराहाट से भाजपा विधायक पर एक महिला ने कई सालों से यौन शोषण करने का आरोप लगाया है।

महिला का कहना है कि जो उसकी बच्ची है वो विधायक की है। महिला ने न्याय की मांग करते हुए विधायक के डीएनए टेस्ट की मांग की है। साथ ही पुलिस से शिकायत की है। वहीं विधायक की पत्नी ने डीआईजी से शिकायत कर महिला पर धमकी देकर 5 करोड़ रुपये मांगने और ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। महेश नेगी का मामला गर्माता जा रहा है। उत्तराखंड की राजनीति में इस मामले से हलचल मच गई है। भाजपा संगठन का कोई पदाधिकारी और विधायक कुछ बोलने को तैयान नहीं है। वहीं महिला लगातार न्याय की मांग कर रही है। कांग्रेस ने सरकार को आड़े हाथ लेना शुरु कर दिया है और विधायक के डीएनए टेस्ट की मांग कर रहे हैं।

Back to top button