Big NewsChamoli

बड़ी खबर : उत्तराखंड भाजपा के एक और विधायक कोरोना पॉजिटिव

देहरादून। उत्तराखंड भाजपा की एक और विधायक कोरोना पॉजिटिव हो गए है, जी हां बद्रीनाथ से भाजपा विधायक महेंद्र भट कोरोनावायरस पॉजिटिव पाए गए हैं, इसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया के माध्यम से दी हैं.

महेंद्र भट्ट ने लिखा है कि कितना भी बच लो यह कोरोनावायरस किसी को छोड़ नहीं रहा है,मेरा ड्राइवर इसे लेकर आ ही गया। मैंने जांच कराई तो मैं भी पॉजिटिव आ गया। अब कुछ दिन पोखरी घर पर ही अपने को और उनसे दूर रखकर स्वास्थ्य लाभ लूंगा। कोरोना के पहली लहर के बाद बीजेपी विधायक महेंद्र भट ने लोगों को राय भी दी थी कि गोमूत्र के सेवन से कोरोना नहीं होगा कई लोगों ने जब उनके बयान पर सवाल भी उठाए थे,लेकिन अब बीजेपी विधायक महेंद्र भट खुद कुरना पॉजिटिव हो गए।

Back to top button