Big NewsUdham Singh Nagar

भाजपा विधायक का कांग्रेस पर वार, कहा : थके-हारे जुआरी की तरह नेताओं को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया

cm pushkar singh dhami

रुद्रपुर : अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चाओं में रहने वाले रुद्रपुर से विधायक राजकुमार ठुकराल ने कांग्रेस पर जमकर हमला किया। राजकुमार ठुकराल ने कहा कि कांग्रेस ने थके और हारे जुआरी की तरह जो लोग कांग्रेस के मैदान में हैं. उनको कार्यकारी अध्यक्ष और पदाधिकारी बनाकर बड़ा भारी किला जीतने की कोशिश कर रहे हैं. विधायक ने कहा कि नवनियुक्त मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को घेरने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने थके हुए व्यक्ति को कार्यकारी अध्यक्ष बनाकर किला जितने का सपना देखा है । कहा कि पुष्कर सिंह धामी 13 जिलों में अत्यंत लोकप्रिय हैं। राजकुमार ठुकराल ने दावा किया कि उधमसिंह नगर में कांग्रेस इस बार एक भी सीट नहीं जीतेगी।

कांग्रेस ताश के पत्तों की तरह बिखर जाएगी- विधायक

अपने विवादास्पद बयानों के लिए अक्सर चर्चाओं में रहने वाले रुद्रपुर विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेश के सभी 13 जिलों में अति लोकप्रिय हैं और दुनिया की कोई ताकत उनका मुकाबला भी नहीं कर सकती और कांग्रेस तो बिल्कुल ही नहीं कर सकती। उन्होंने ये भी कहा कि कांग्रेस के पास केवल 11 विधायक हैं और अब विधानसभा चुनाव के बाद इतने भी नहीं बचेंगे। कांग्रसे को उनको बचाने का प्रयास करना चाहिए। कांग्रेस ताश के पत्तों की तरह बिखर जाएगी। उन्होंने दावा किया कि उधम सिंह नगर जिले में 9 में से 8 विधायक भाजपा ने जीते थे और अब मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में सभी 9 सीटें जीतेंगे.

कांग्रेस कितने धड़ों में बंटी हुई है- विधायक

वहीं कांग्रेस में चल रही गुटबाजी को लेकर भी भाजपा विधायक राजकुमार ठुकराल ने हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस कितने धड़ों में बंटी हुई है। कोई हरीश रावत को सीएम का चेहरा दिखाता है। प्रीतम सिंह कहते हैं कि मेरा चेहरा अच्छा नहीं है सीएम के लिए। विधायक ने कहा कि इतनी फूट इतनी गुटबाजी कर ये कांग्रेस हमारा मुकाबला करेगी। विधायक ने कहा कि भाजाप पार्टी एकजुट पार्टी है। किसी की मजाल नहीं है जो अपने प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ या सीएम के खिलाफ कुछ बोल दे. हम सब एक जुट हैं. विधायक ने कहा कि हम इतिहास को बदलेंगे और सीएम धामी के नेतृत्व में भाजपा फिर सत्ता में आएगी और प्रदेश में फिर कमल खिलेगा।

https://youtu.be/6acV3oW8M9I

Back to top button