HighlightUttarakhand

BJP को जून में मिल सकता है नया प्रदेश अध्यक्ष, चुनाव को लेकर सुगबुगाहट तेज

उत्तराखंड की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है. भाजपा को प्रदेश में जल्द ही नया प्रदेश अध्यक्ष मिल सकता है. संगठन के स्तर पर तेज़ी से हलचलें बढ़ी हैं और अंदरखाने बैठकों का दौर जारी है. पार्टी सूत्रों की मानें तो जून के पहले या दूसरे हफ्ते में उत्तराखंड भाजपा को अपना नया अध्यक्ष मिल सकता है.

जून में मिल सकता है भाजपा को नया प्रदेश अध्यक्ष

पार्टी के भीतर प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव को लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई है. सूत्रों के अनुसार अध्यक्ष पद के बाद धामी सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है. नए प्रदेश अध्यक्ष के चयन के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंत्रिमंडल विस्तार की ओर भी कदम बढ़ा सकते हैं. हालांकि नया अध्यक्ष चुनना भाजपा के लिए आसान नहीं होगा.

क्षेत्रीय और जातिगत समीकरण बनाना भाजपा के लिए चुनौती

प्रदेश की क्षेत्रीय और जातिगत समीकरण साधना पार्टी के लिए एक बड़ी चुनौती है. पार्टी को ऐसा चेहरा चाहिए जो संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ आगामी चुनावों में भी जीत की गारंटी बन सके. फिलहाल इस पद की दौड़ में कई दिग्गज नेता शामिल हैं, लेकिन अंतिम फैसला दिल्ली हाईकमान से होना है.

ये भी पढ़ें : महेंद्र भट्ट की विदाई तय!, उत्तराखंड को जल्द मिलेगा नया प्रदेश अध्यक्ष

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें