UttarakhandBig News

महेंद्र भट्ट की विदाई तय!, उत्तराखंड को जल्द मिलेगा नया प्रदेश अध्यक्ष

उत्तराखंड में बीजेपी संगठन में बदलाव की हलचल तेज हो गई है. महेंद्र भट्ट के विवादित बयान के बाद से उनकी प्रदेश अध्यक्ष के पद से विदाई तय मानी जा रही है.

प्रदेश अध्यक्ष पद से महेंद्र भट्ट की विदाई तय

उत्तराखंड में इन दिनों कैबिनेट विस्तार के साथ-साथ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बदले जाने की सुगबुगाहट तेज हो गई है. धामी सरकार के तीन साल के जश्न मनाने के चलते मंत्रिमंडल विस्तार फिलहाल टल गया है. सूत्रों की माने तो नवरात्र के बाद कैबिनेट नए रूप में देखने को मिलेगी. हालांकि इससे पहले उत्तराखंड को अपना नया प्रदेश अध्यक्ष मिल जाएगा.

विवादित बयानों के चलते जा सकती है महेंद्र भट्ट की कुर्सी

विवादित बयानों के चलते महेंद्र भट्ट की विदाई तय मानी जा रही है. बता दें प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे की मांग को लेकर गैरसैंण में पहाड़ी स्वाभिमान रैली का आयोजन किया था. जिसमें राज्य आंदोलनकारियों ने भी हिस्सा लिया था. महेंद्र भट्ट ने प्रदर्शनकारियों पर बयानबाजी कर कहा था कि गैरसैंण के इस आंदोलन से कुछ सड़कछाप नेता 2027 के विधानसभा चुनाव की रूपरेखा तैयार कर रहे हैं.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें