Big NewsUttarakhand

भाजपा नेता कांग्रेस प्रत्याशी को अभी से मान रहे विजेता, कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष ने BJP पर बोला तीखा हमला

बागेश्वर उपचुनाव में जीत के लिए कांग्रेस हो या बीजेपी दोनों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। जीत के लिए दोनों पार्टियां दावे कर रही है। इसी बीच कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी ने बीजेपी पर तीखा हमला बोला है।

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष ने BJP पर बोला तीखा हमला

बागेश्वर उपचुनाव में जीतने के लिए कांग्रेस हो या बीजेपी अपने पूरे दमखम के साथ मैदान में उतरी है। दोनों पार्टियों में आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जारी है। इसी बीच कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा है।

भाजपा नेता कांग्रेस प्रत्याशी को अभी से मान रहे जीता हुआ

कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी ने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा के नेता कांग्रेस प्रत्याशी को अभी से जीता हुआ मान रहे हैं। इसलिए अनर्गल बयानबाजी की जा रही है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य में भाजपा की सरकार है लिहाजा सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग भी भाजपा के नेताओं के द्वारा जमकर किया जा रहा है।

कांग्रेस की जीत सुनिश्चित है – मथुरा दत्त जोशी

मथुरा दत्त जोशी ने कहा कि कांग्रेस बागेश्वर चुनाव में कोई ढिलाई बरतने के मूड में नहीं है। इसीलिए हमारे सभी स्टार प्रचारक बागेश्वर पहुंच रहे हैं। हमारे वरिष्ठ नेता हरीश रावत भी बागेश्वर पहुंच चुके हैं और कल हरक सिंह रावत भी यहां पहुंच जाएंगे। कांग्रेस पूरे जोर-शोर से चुनाव प्रचार में लगी है और कांग्रेस की जीत निश्चित है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button