Dehradun NewsHighlight

डेंगू में मदद के लिए आगे आई भाजपा नेता ऋतु मित्रा, आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए करेंगी कैंप का आयोजन

देहरादून में डेंगू की बढ़ती महामारी को देखते हुए भाजपा नेता ऋतु मित्रा मदद के लिए आगे आई है। ऋतु मित्रा आयुष्मान कार्ड बनाने वाले लोगों के लिए 15 सितंबर को कैंप का आयोजन करने जा रही है।

डेंगू में मदद के लिए आगे आई भाजपा नेता

15 सितंबर को 10:30 से 2:30 बजे तक दर्शन लाल चौक पर स्थित ऋतु मित्रा के कार्यालय पर अटल आयुष्मान कार्ड कैंप का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा जिन लोगों का राशन कार्ड और आधार कार्ड नहीं ह। वो लोग भी वहां पर अपने कार्ड बनवा सकते हैं। भाजपा नेता ने ये फैसला डेंगू महामारी के प्रकोप को देखते हुए लिया है।

डेंगू के बढ़ते आंकड़ों को देखते हुए लिया फैसला

भाजपा नेता ऋतु मित्रा का कहना हैं कि इन दिनों देहरादून में डेंगू के आंकड़े बढ़ रहे हैं। जिस वजह से अस्पतालों में कार्ड बनने में काफी समय लगा रहा है। जिस वजह से काफी लोगों के अभी भी अटल आयुष्मान कार्ड नहीं बन पाए हैं। ऐसे लोग अब दर्शन लाल चौक में जाकर आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें