Big NewsPoliticsUttarakhand Loksabha Elections

Uttarakhand Election 2024 : गढ़वाल सीट पर बीजेपी हो रही मजबूत, इन कांग्रेसी नेताओं ने थामा भाजपा का दामन

पौड़ी गढ़वाल लोकसभा सीट पर बीजेपी की पकड़ मजबूत हो रही है। गढ़वाल संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी के नेतृत्व में आज दिग्गज कांग्रेसियों ने पौड़ी में भाजपा का दामन थाम लिया है। लोकसभा चुनाव से पहले जहां कांग्रेस को झटके पर झटके लग रहे हैं तो वहीं बीजेपी की स्थिति मजबूत होती नजर आ रही है।

कई कांग्रेसियों ने थामा भाजपा का दामन

गढ़वाल संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी के नेतृत्व में आज कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं ने भाजपा का दामन थामा लिया है। आज पौड़ी के नए बस अड्डे में भाजपा द्वारा अनिल बलूनी के संबोधन का कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंचे।

इस दौरान कांग्रेस से त्यागपत्र देने वाले पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष केशर सिंह नेगी, पौड़ी ब्लॉक प्रमुख दीपक खुगशाल,पूर्व ब्लॉक प्रमुख कोट नवल किशोर, ब्लॉक प्रमुख जयहरीखाल दीपक भंडारी सहित दर्जनों की संख्या में नेताओं व कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा।

उत्तराखंड व गढ़वाल की जिम्मेदारी छोड़ें मेरे ऊपर – बलूनी

भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी ने कहा कि वे सभी लोगों से अपील करते हैं कि वे उत्तराखंड व गढ़वाल संसदीय क्षेत्र के विकास की जिम्मेदारी उनके ऊपर छोड़ दें। उन्होंने कहा कि वह सभी को विश्वास दिलाते हैं कि वह चुनाव नतीजे आने के अगले दिन से ही उत्तराखंड, गढ़वाल संसदीय क्षेत्र व देश के विकास के लिए वे पीएम मोदी के साथ मिलकर काम में लग जाएंगे।

जो कांग्रेस 70 साल में नहीं कर पाई वो पांच साल मं करेंगे

भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी ने कहा कि जो विकास 70 सालों में कांग्रेस पार्टी नहीं करा पाई उस विकास को आने वाले पांच सालों में भारतीय जनता पार्टी धरातल पर कर के दिखाएगी। बता दें कि भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी राज्यसभा सांसद हैं और दो अप्रैल को उनका कार्यकाल खत्म होने जा रहा है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button