Big NewsUttarakhand

लोकसभा चुनाव के लिए BJP तैयार, हारी हुई विधानसभा में जीत सुनिश्चित कराने का जिम्मा सांसदों को सौंपा

लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने कमर कस ली है। बीजेपी ने प्रदेश में हारी 23 विधानसभा सीटों में जीत सुनिश्चित करने का जिम्मा पार्टी सांसदों को सौंपा है।

लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने कसी कमर

भाजपा सांसद 23 हारी हुई विधानसभाओं में रात्रि प्रवास कर केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां को जनता तक पहुंचाने का काम करेंगे।

सांसदों को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार छह नवंबर से 16 नवंबर तक सांसदों का विधानसभाओं में प्रवास कार्यक्रम रहेगा। हरिद्वार के सांसद रमेश पोखरियाल निशंक को हरिद्वार ग्रामीण खानपुर और ज्वालापुर की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं पौड़ी के सांसद तीरथ सिंह रावत को द्वाराहाट ,बद्रीनाथ,अल्मोड़ा विधानसभा की जिम्मेदारी दी गई है।

राज्यसभा सांसद नरेश बंसल को भगवानपुर मंगलौर पिरान कलियर विधानसभा की जिम्मेदारी दी गई है तो सांसद अजय भट्ट को खटीमा नानकमत्ता किच्छा और हल्द्वानी की जिम्मेदारी सौंपी है। टिहरी सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह को प्रताप नगर, यमुनोत्री, चकराता की जिम्मेदारी दी है तो वहीं राज्यसभा सांसद डॉक्टर कल्पना सैनी को झबरेड़ा लक्सर और जसपुर की जिम्मेदारी दी है।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button