highlightUttarakhand Loksabha Elections

Lok Sabha Election 2024 : अल्मोड़ा से BJP प्रत्याशी अजय टम्टा आज करेंगे नामांकन, CM भी रहेंगे मौजूद

लोकसभा चुनाव का आगाज हो चुका है। ऐसे में भाजपा और कांग्रेस पार्टी ने अपनी कमर कस ली है। अल्मोड़ा संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा आज नामांकन करेंगे। इस दौरा उनके साथ सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहेंगे। वहीं कांग्रेस के प्रत्याशी प्रदीप टम्टा 27 मार्च को नामांकन करेंगे।

अल्मोड़ा से BJP प्रत्याशी आज करेंगे नामांकन

बता दें आचार संहिता लागू होने के बाद अधिसूचना जारी की गई थी। नामांकन के लिए 20 से 27 मार्च की तिथि तय की गई है। जबकि 28 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच, 30 मार्च को नाम वापसी होनी है। अब भाजपा और कांग्रेस ने प्रत्याशियों के नामांकन की तिथि तय कर ली है।

ये रहेगा BJP प्रत्यशियों का कार्यक्रम

बता दें आज ही हरिद्वार से भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत रुड़की से आनलाइन नामांकन पत्र भरेंगे। 23 मार्च को वह आफलाइन भी नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। जबकि गढ़वाल संसदीय सीट से प्रत्याशी अनिल बलूनी और टिहरी गढ़वाल से प्रत्याशी माला राज्यलक्ष्मी शाह 26 मार्च को नामांकन पत्र भरेंगे। उधर नैनीताल-ऊधम सिंह नगर से प्रत्याशी अजय भट्ट का 27 मार्च को नामांकन पत्र दाखिल करने का कार्यक्रम है।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button