Dehradun NewsHighlight

महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती आज, सीएस रतूड़ी ने दी श्रद्धांजलि

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने आज महात्मा गांधी की जयंती और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर सचिवालय में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर स्मरण किया। इस अवसर पर भातखण्डे संगीत महाविद्यालय द्वारा गांधी जी के प्रिय भजन वैष्णव जन का समवेत गायन किया गया।

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने कहा कि प्रतिवर्ष आज के दिन हम दो महान नेताओं गांधी जी और शास्त्री जी को याद करते हैं। राष्ट्रपिता गांधी जी के प्रिय भजन वैष्णव जन में एक सम्पूर्ण दर्शन समाहित है, जिससे हमें जीवन के बहुत से मानवीय मूल्यों को बनाए रखने की प्रेरणा मिलती है। महात्मा गांधी के विचार और सिद्धांत आज भी हमारे लिए प्रासंगिक हैं।

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने कहा कि सरकारी सेवकों द्वारा जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता में रखते हुए अपने कर्तव्यों और उत्तरदायित्व का पालन पूरी मानवीयता और संवेदनशीलता से किया जाना ही उनके द्वारा गांधी जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर सचिवालय के सभी अधिकारी- कर्मचारी मौजूद रहे।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें