बॉलीवुड की अभिनेत्री बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर बीते साल माता-पिता बने थे। शादी के 6 साल बाद बेटी के जन्म से वो काफी खुश थे। लेकिन ख़ुशी के साथ एक दुख की खबर भी थी। जिसको कपल ने दुनिया से छिपाया। ऐसे में अब आठ महीने बाद बिपाशा ने इस बात से पर्दा उठाया है। उन्होंने बताया की उनकी बेटी देवी के दिल में छेद था।
बिपाशा बसु ने किया खुलासा
पिछले साल १२ नवंबर को बिपाशा बसु (Bipasha Basu) ने एक बेटी को जन्म दिया। बेटी का नाम उन्होंने देवी रखा। हाल ही में उन्होंने नेहा धूपिया के साथ लाइव चैट की थी। जिसमें उन्होंने अपना दुख जाहिर किया। उन्होंने कहा की उनकी बेटी के दिल में दो छेद थे। देवी जन्म से ही वेंट्रिकुलर सेप्टल डिफेक्ट (वीएसडी) था। जिसके बाद तीन महीने की बेटी की सर्जरी हुई।
बेटी के दिल में दो छेद
बिपाशा ने रोते हुए कहा की उनके खुश चेहरे के पीछे एक दर्द छुपा है। जिसको वो दुनिया के साथ नहीं शेयर करना चाहती। बिपाशा ने बताया की ‘देवी के जन्म के तीन दिन बाद उन्हें पता चला की उनकी बेटी के दिल में दो छेद है।
ऐसा किसी भी मां के साथ ना हो जो मेरे साथ हुआ है। मैं इस बात को शेयर नहीं करना चाहती। लेकिन मैं इस बात को बता रही हूं क्योंकि बहुत सारी माएं है जिन्होंने इस जर्नी में मेरी मदद की।’
बेटी की कंडीशन सुन सुन्न हो गए करण
उन्होंने आगे कहा की करण को जैसे ही इस बारे में पता चला वो शॉक हो गए। दोनों को ही समझ नहीं आ रहा था की वीएसडी है क्या? इसके बारे में उन्होंने अपनी फॅमिली को भी नहीं बताया। हम बेटी के जन्म की खुशियां मानना चाहते थे। लेकिन हम इस खबर से शॉकड थे। शुरुआतों महीने हमारे लिए काफी कठिन थे।
3 महीने की देवी की हुई सर्जरी
बिपाशा ने बताया की उसका छेद बड़ा होने के कारण तीन महीने में ही उसकी सर्जरी की गई। आगे उन्होंने बताया की उन्होंने और करण ने छेद को नेचुरल तरीके से ठीक होने का वेट किया। जब वो ठीक नही हुआ तो बाद में उन्होंने फैसला किया की बेटी की ओपन हार्ट सर्जरी करवाएंगी। लेकिन करण इस चीज़ के लिए राजी नहीं थे।