Haridwar NewsHighlight

कांवड़ियों की बाइक आपस में टकराई, बनी आग का गोला, हाईवे जाम

कांवड़ यात्रा अपने अंतिम चरण में है. कल शिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा. शिवभक्त कांवड़िये हरिद्वार से गंगाजल भर जल्द से जल्द अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए हाईवे पर वाहन दौड़ा रहे हैं. इसी क्रम में कांवड़ियों की दो बाईक आपस में टकराकर आग का गोला बन गई. जिससे हाईवे में जाम लग गया.

कांवड़ियों की बाइक आपस में टकराई

हरिद्वार में दिन पर दिन कांवड़ियों का सैलाब उमड़ रहा है. आज कांवड़ यात्रा का अंतिम दिन है. कांवड़िये अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए बेताब हैं. गुरुवार को दो बाइक आपस में टकराकर आग का गोला बन गई.

कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

गनीमत ये रही की हादसे में कोई हताहत नहीं हुई. सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. बाइकों में आग लगने से हाईवे में लंबा जाम लग गया. पुलिस ने किसी तरह जाम को सुचारु कराया.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें