Nainital NewsBig News

सैलानियों के लिए खोले गए बिजरानी और गर्जिया जोन, जंगल सफारी का लुत्फ उठा सकेंगे पर्यटक

विश्व प्रसिद्ध जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क के बिजरानी और गर्जिया जोन को पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। अब पर्यटक जंगल सफारी का लुत्फ उठा सकेंगे। रविवार को कॉर्बेट नेशनल पार्क के निदेशक और स्थानीय विधायक ने जिप्सियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

सैलानियों के लिए खोले गए बिजरानी और गर्जिया जोन

बता दें मानसून सीजन के चलते बिजरानी और गर्जिया जोन बंद किया गया था। जिसे 106 दिन बाद आज रविवार को पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की निदेशक डॉ धीरज पांडे और विधायक प्रतिनिधि व भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मदन जोशी ने हरी झंडी दिखाते हुए पर्यटकों की जिप्सी को जंगल सफारी के लिए रवाना किया।

पर्यटकों में उत्साह

पार्क प्रशासन की ओर से आमडंडा गेट को फूल मालाओं से सजाया गया था। इस मौके पर जिप्सी में सवार पर्यटकों का तिलक लगाकर उनका मुंह मीठा कराया गया। तीन महीने बाद कॉर्बेट पार्क के खुलने के बाद पर्यटक काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें