Trendinghighlight

बिहार में अजीबो-गरीब मामला! संपति की जगह पति का हुआ बंटवारा

आपने अक्सर प्रापर्टी के हिस्से होते हुए सुने होंगे। अक्सर प्रॉपर्टी, जमीन-जायदाद के बंटवारे को लेकर विवाद होते हैं। भाई-भाई में हिस्सेदारी को लेकर झगड़े होते हैं। कई बार परिवार टूट जाते हैं। ऐसा ही कुछ बंटवारे का मामला बिहार के पूर्णिया जिले से सामने आया है। जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। यहां पर प्रॉपर्टी नहीं बल्कि एक पति का बंटवारा हो गया। जी हां, सही सुन रहे हैं आप। ये अजीब है लेकिन हकीकत है।

दरअसल ये पूरा मामला रूपौली थाना क्षेत्र का है। यहां एक शख्स की दो पत्नियां है। दो शादिया के बाद चल रहे विवाद को पुलिस परिवार परामर्श केंद्र ने सुलझाया। जहां पर विवाद को खत्म करने के लिए पति का बंटवारा किया गया। पहली पत्नी के साथ पति चार दिन तो वहीं दूसरी पत्नी के साथ पति तीन दिन रहेगा। सोशल मीडिया पर ये मामला चर्चा का विषय बन गया।

संपति की जगह पति का हुआ बंटवारा

खबरों की माने तो साल साल पहले इस शख्स ने अपनी पहली पत्नी को तलाक दिए बिना ही दूसरी शादी कर ली थी। जब इस बारे में पहली पत्नी को पता चला तो उसने इस मामले में पुलिस की सहायता ली। बता दें कि पहली पत्नी ने आरोप लगया है कि ना सिर्फ उसके पति ने दूसरी शादी की बल्कि बच्चों और उसकी जिम्मेदारी भी नहीं निभाई। शिकायत के बाद पुलिस ने ये मामला परिवार परामर्श केंद्र को सौंप दिया। जिसके बाद केस पर सुनवाई हुई। बता दें कि शख्स के दूसरी पत्नी से भी दो बच्चे हैं।

फैसले से खुश दोनों पत्नियां

परिवार परामर्श केंद्र में शख्स ने अपनी गलती को माना।साथ ही दोनों पत्नियों के साथ रहने की भी बात कही। इसके बाद परामर्श केंद्र के वरिष्ठ सदस्य और वकील की मध्यस्थता ने एक अनोखा समाधान निकाला। उन्होंने शख्स को पहली पत्नी के साथ चार और दूसरी पत्नी के साथ तीन दिन रहने को कहा। इसके अलावा दोनों बच्चों की पढ़ाई के लिए हर महीने चार हजार रुपए देने के भी निर्देश दिए गए है। इस फैसले पर दोनों पत्नियां राजी हो गईं।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button