Big NewsNational

Bihar Election Results 2025 : रुझानों में नीतीश कुमार की NDA सबसे आगे, कांग्रेस का हाल बुरा, तेजस्वी यादव पिछड़े

बिहार विधानसभा चुनाव 2025(Bihar Election Results 2025) के रुझान लगातार सामने आ रहे हैं। शुरुआती रुझानों की माने तो बिहार में Nitish Kumar की एनडीए की सरकार बनती नजर आ रही है। सबसे खास बात ये है कि साल 2020 में हुए चुनाव में जदयू तीसरे नंबर पर थी। हालांकि इस बार वो पहले नंबर पर नजर आ रही है। पार्टी ने 83 सीटों पर बढ़त बना ली है।

Bihar Election Results 2025 : रुझानों में नीतीश कुमार की NDA सबसे आगे

इसके साथ ही बीजेपी 78 सीटों के साथ दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनती हुई नजर आ रही है। 22 सीटों से चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) आगे चल रही है। शुरूआती रुझानों से लग रहा है कि जदयू कम से कम 80 सीटें तो जीतेगी। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा 4 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। तो वहीं उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी रालोमों एक सीट पर आगे है।

JDU की 83 सीटों में बढ़त

बताते चलें कि नीतीश कुमार की जीविका योजना के तहत महिलाओं को 10-10 हजार रुपए दिए गए। इसके साथ ही छह महीने बाद योजना के तहत महिआओं को र लाख रुपए का लोन दिए जाने का भी प्रावधान है। इस योजना को महिलाओं द्वारा खूब सराहना मिली।

केंद्र सरकार से बिहार को मिली मदद

साथ ही नीतीश कुमार की सरकार ने महिलाओं और पिछड़ों को पंचायत में 33% का आरक्षण दिया। साथ ही बीजेपी का जडयू को लगातार सपोर्ट मिला है। फिर चाहे वो बजट में 11000 करोड़ रुपये का प्रावधान हो याा फिर एक्सप्रेस-वे हों। केंद्र सरकार द्वारा बिहार सरकार को योजनाओं में काफी मदद दी गई। इस योजनाओं का फायदा अब सरकार को इस चुनाव में मिलता नजर आ रहा है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button