NationalBig News

NDA या महागठबंधन?, बिहार में किसके सिर सजेगा ताज?, आज हो जाएगा फैसला – Bihar Chunav Results 2025

Bihar Chunav Results 2025: आज यानी कि 14 नवंबर शुक्रवार को बिहार विधानसभा चुनाव में 243 सीटों पर वोट काउंटिंग हो रही है। आज ये फैसला हो जाएगा कि बिहार में किसके सिर सत्ता का ताज सजेगा। बताते चलें कि राज्य में विधानसभा चुनाव इस बार दो चरणों में किए गए।

छह और 11 नवंबर को टोटल 243 सीटों के लिए मतदान हुआ। मुख्य रुप से एनडीए और महागठबंधन के बीच ये मुकाबला होने वाला है। हालांकि प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने भी अपने पहले विधानसभा चुनाव में मजबूत मौजूदगी दर्ज की है।

NDA या महागठबंधन?, बिहार में किसके सिर सजेगा ताज?

बिहार में विधानसभा चुनाव के टोटल 243 सीटों के लिए वोटों की गिनती जारी है। अभी तक आए शुरुआती रुझानों की माने तो MGB 59 सीटों पर आगे है। तो वहीं NDA के प्रत्याशी 168 सीटों पर आगे चल रहे हैं। इसके अलावा 48 विधानसभा क्षेत्र में RJD ने बढ़त हासिल की हुई है। साथ ही JDU भी 71 सीटों में आगे है। BJP 77 विधानसभा क्षेत्र में आगे चल रही हैं। तो वहीं CONG 6 सीटों पर आगे है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button