Nationalhighlight

Bihar Election: अनंत सिंह की बढ़ी मुश्किलें!, चुनाव प्रचार के दौरान जन सुराज पार्टी के कार्यकर्ता की हत्या पर FIR दर्ज

Bihar Election: बिहार में मौजूदा विधानसभा चुनाव के दौरान आशा की जा रही थी कि सब कुछ शांति से निपट जाएगा। लेकिन बीते दिन गुरुवार को मोकामा में जो हुआ उसने सबको हैरान कर दिया। जन सुराज पार्टी के एक समर्थक(jan suraj supporter dularchand yadav) की हत्या कर दी गई।

पहले बिहार में चुनाव के दौरान हत्याओं के साथ बूथ कैप्चरिंग कोई आम बात नहीं थी। लेकिन 2005 के बाद से चुनावी हिंसा थम गई थी। हालांकि मौजूदा चुनाव के दौरान दुलारचंद यादव (76) की गोली मारकर हत्या कर दी गई।जिसके बाद आरोप हैं कि जदयू उम्मीदवार अनंत कुमार सिंह(anant singh) के समर्थकों ने ये हमला किया।

चुनाव प्रचार के दौरान जन सुराज पार्टी के कार्यकर्ता की हत्या

इस हत्या के बाद दुलारचंद यादव के गांव तारतर में हड़कंप मच गया। गांव वाले आक्रोश से भरे है। परिवार वाले शव के पोस्टमार्टम के लिए तैयार नहीं थी। उनकी मांग थी कि पहले अनंत सिंह की गिरफ्तारी की जाए। हालांकि समझा बुझा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

अनंत सिंह पर हत्या का आरोप

दुलारचंद यादव के पोते रविरंजन यादव ने अनंत सिंह पर इस हत्या का आरोप लगाया है। उसने पुलिस से परिवार की सुरक्षा और न्याय की मांग की है। जिसके बाद पुलिस ने अनंत सिंह और उनके दो भतीजों भतीजों रणवीर और कर्मवीर समेत पांच लोगों पर मामला दर्ज कर दिया है।

मृतक के परिवार वालों का कहना है कि पहले अनंत सिंह के समर्थकों ने गोली मारी और उसके बाद गाड़ी चढ़ाकर उसकी हत्या कर दी गई। फिलहाल इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर साधा निशाना

तेजस्वी यादव ने इस हत्या के बाद एनडीए सरकार पर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव ने एक्स पर पोस्ट शेयर कर लिखा, “लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है। लोकतंत्र में विचारधारा और जनहित के मुद्दों पर लड़ाई लड़ी जाती है। बम विस्फोट और गोलीबारी से नहीं!

एनडीए के महान जंगलराज में, जो सत्ता में बैठे लोगों को दुर्दांत अपराधियों के ज़रिए पालता-पोसता है, वे बाहर उत्पात मचा रहे हैं। आज बिहार में एक सब-इंस्पेक्टर अनिरुद्ध पासवान की बेरहमी से हत्या कर दी गई। अपराध के लिए कुख्यात मोकामा में सत्ता संरक्षित गुंडों ने एक सामाजिक कार्यकर्ता दुलारचंद यादव की हत्या कर दी।”

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button