Entertainment

Bigg Boss OTT 3 में धूम मचाने आ रही है ‘वड़ा पाव गर्ल’, कंफर्म हुई एंट्री, ये सितारें भी आएंगे नजर!

Bigg Boss OTT 3 जल्द ही दस्तक देने वाला है। इस बार सलमान खान की जगह शो को अनिल कपूर होस्ट करने वाले है। फेमस रियलिटी शो 21 जून को ओटीटी में दस्तक देगा। दर्शक ये जानने के लिए बेताब है की शो में कौन-कौन से सेलिब्रिटी हिस्सा लेंगे।

सोशल मीडिया पर घर में शामिल होने वाले सदस्यों (Bigg Boss OTT 3 Contestants)की अटकले लगाई जा रही है। ऐसे में दिल्ली की फेमस वड़ा पाव गर्ल (Vada Pav Girl entry confirm) का नाम कन्फर्म हो गया है। दिया है। इसके अलावा भी कुछ फाइनल नाम सामने आ रहे हैं।

Bigg Boss OTT 3

‘वड़ा पाव गर्ल’ की एंट्री कंफर्म ( Vada Pav Girl In Bigg Boss OTT 3)

Bigg Boss OTT 3 में मेकर्स ने चंद्रिका दीक्षित उर्फ वड़ा पाव गर्ल(Vada Pav Girl) की एंट्री कन्फर्म कर दी है। बता देंं कि चंद्रिका दीक्षित दिल्ली में वड़ा पाव का ठेला लगाकर सोशल मीडिया पर फेमस हुई । काफी समय से अटकले लगाई जा रही थी कि बिग बॉस ओटीटी 3 में वड़ा पाव गर्ल दिखाई दे सकती है। ऐसे में अब एक पोस्ट से उनकी शो में एंट्री कन्फर्म हो गई है। हाल ही में चंद्रिका दीक्षित की मुंबई एयरपोर्ट से वीडियो वायरल भी हुई थी।

ये सितारें भी आएंगे नजर (Bigg Boss OTT 3 Contestants)

इसके अलावा दिल्ली की रहने वाली एक्टर चेष्टा भगत भी इस बार बिग बॉस ओटीटी में आ सकती है। चेष्टा ने कई टीवी सिरियल्स में काम किया है। अभिनेत्री अपने एक्स बॉयफ्रेंड को लेकर हाल ही में सुर्खियों में आई थी।

anil kapoor

इसके अलावा सोशल मीडिया स्टार अंजलि अरोड़ा भी Bigg Boss OTT 3 में नजर आ सकती है। अंजलि कई म्यूजिक वीडियोस में भी नजर आ चुकी है।सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अंजलि की काफी अच्छी फैन फॉलोइंग है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button