EntertainmentHighlight

आज से शुरू होगा Bigg Boss OTT 3, ये 16 कंटेस्टेंट्स पहुंचे घर के अंदर! जानें कब और कहां देखे शो?

Bigg Boss OTT 3 को लेकर फैंस काफी उत्साहित है। इस बार का ओटीटी सीजन 3 अनिल कपूर होस्ट कर रहे हैं। बता दें कि आज यानी 21 जून को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर बिग बॉस स्ट्रीम किया जाएगा। इस बार इस शो में होस्ट के साथ-साथ रूल्स में भी कुछ बदलाव किए गए है।

कब और कहां देखे Bigg Boss OTT 3

Bigg Boss OTT 3 की शुरुआत आज से होने जा रही है। ये शो आप ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर आज रात 9 बजे से देख सकते हो। हालांकि इन बार आप इसको फ्री में नहीं देख पाएंगे। आपको शो देखने के लिए जियो सिनेमा का सब्सक्रिप्शन लेना होगा। जहां आप इस शो का मजा 24×7 लें सकते है।

ये हैं कंफर्म कंटेस्टेंट (Bigg Boss OTT 3 Contestant List)

अनिल कपूर द्वारा होस्ट किए जाने वाले इस बार के सीजन में दिल्ली की फेमस ‘वड़ा पाव गर्ल’ यानी चंद्रिका दीक्षित बिग बॉस में नजर आएंगी।

Bigg Boss OTT 3 vada pav girl entry confirm

इसके अलावा कंफर्म कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में साई केतन राव, रैपर नैजी, सना मकबूल, सना सुल्तान खान आदि शामिल है। साथ ही सोशल मीडिया इनफ्लूएंसर शिवानी कुमारी भी घर में धमाल मचाते हुए दिखाई देंगी।

घर के अंदर पहुंचे ये 16 कंटेस्टेंट्स!

खबरों की माने तो कंटेस्टेंट ‘बिग बॉस ओटीटी 3 में घर के अंदर पहुंच गए है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यूट्यूबर अरमान मलिक अपनी दोनों बीवीयों पायल मलिक और कृतिका मलिक के साथ घर के अंदर घुस गए है। इसके अलावा पौलोमी दास, दीपक चौरसिया, शिवानी कुमारी, चंद्रिका दीक्षित, विशाल पांडेय, सना मकबूल,नीरज गोयत और लव कटारिया आदि ने घर में एट्री ले ली है। हालांकि अभी मेकर्स ने केवल 6 कंफर्म कंटेस्टेंट की जानकारी दी है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें