Entertainment

Elvish Yadav का एक्स गर्लफ्रेंड कीर्ति ने किया सपोर्ट, अभिषेक मल्हान को कहा इनसिक्योर

यूट्यूबर Elvish Yadav ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ में वाइल्ड कार्ड एंट्री से घर के अंदर आए थे। कुछ ही हफ़्तों में उन्होंने दर्शकों का दिल जीत लिया है। ऐसे में अब शो का फिनाले करीब है। टॉप फाइव कंटेस्टेंट के बीच टक्कर देखने को मिल रही है। इसी बेच एलवीश यादव की एक्स गर्लफ्रेंड कीर्ति मेहरा (Kirti Mehra) ने एक इंटरव्यू के दौरान घर के सदस्यों पर अपने विचार रखे।

Elvish Yadav के लिए है सॉफ्ट कॉर्नर’

कीर्ति ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बिग बॉस और एलवीश यादव के बारे में बातचीत की। उन्होंने बताया की एल्विश से अलग होने के बाद भी उसके लिए एक सॉफ्ट कॉर्नर है। आगे वो कहती है की वो अगर कुछ अच्छा बोलें तो लोगों को तकलीफ होती है। ना बोले तब भी परेशानी होती है। वो करें तो करें क्या?

इनसिक्योर है फुकरा इंसान

कीर्ति ने आगे कहा की उन्होंने बिग बॉस में हमेशा से ही अभिषेक को सपोर्ट किया है। लेकिन जब से शो में Elvish Yadav ने वाइल्ड कार्ड एंट्री ली है। मेरा झुकाव एल्विश की तरफ हो गया है। उनका एल्विश को पूरा सपोर्ट है। साथ ही उन्होंने ये भी कहा की जब से एल्विश की एंट्री घर में हुई है। तब से ही अभिषेक उनसे इनसिक्योर है। फुकरा इंसान के चेहरे पर ये साफ़ झलकता है।

मनीषा के बारे में कहा ये

बीते दिनों मनीषा रानी Elvish Yadav के साथ फ़्लर्ट करती दिखाई दी थी। इस बारे में कीर्ति ने बात करते हुए कहा की एल्विश के अलावा कोई और होता तो घर के बहहर कुछ और ही माहौल नज़र आता। इस बात पर काफी कलेश हो गया है। मनीषा का इंटेंशन गलत नहीं है।

‘बिग बॉस ओटीटी 2’ फिनाले?

बता दें बिग बॉस का ये सीजन अब समाप्त होने वाला है। सीजन का ग्रैंड फिनाले 14 अगस्त को होगा। फिनाले आप जियो सिनेमा में शाम सात बजे देख सकते है।

Back to top button