Entertainment

बिग बॉस फेम प्रियंका चौधरी पर लगा चोरी करने का आरोप, एक्ट्रेस के खिलाफ शिकायत दर्ज 

बिग बॉस सीजन 16 की कंटेस्टेंट प्रियंका चाहर चौधरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। शो के बाद से उनकी लोकप्रियता काफी बढ़ गई है। टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस फेम प्रियंका आए दिन सुर्ख़ियों में बनी रहती है। लेकिन इस बार प्रियंका विवादों में फंस गई है। एक्ट्रेस पर चोरी जैसा संगीन आरोप लगा है। अब इस मामलें में एक्ट्रेस के खिलाफ केस दर्ज भी हो गया है।

कपडे़ चुराने का लगा आरोप

सोशल मीडिया पर विदेश में रहने वाली मॉडल इशिता रेहा गुप्ता ने प्रियंका पर चोरी का आरोप  लगाया है। इंडस्ट्री की फेमस डिजाइनर इशिता ने इस मामलें में कई सारे ट्वीट किए है। उन्होंने  प्रियंका पर कपडे़ चुराने का आरोप लगाया है। साथ ही उनका स्टाइल कॉपी करने का भी इल्जाम लगाया है। इशिता के मुताबिक एक्ट्रेस ने उनके 30 हजार पाउंड के कपड़े चोरी कर रखे है। 

पोस्ट कर  लगाए आरोप

इशिता ने हाल ही में एक पोस्ट शेयर किया था जिसमें उन्होंने लिखा ” एक ऑब्सेस्ड महिला और उसकी साइकॉटिक पीआर टीम जो दूसरों को परेशान करना बंद नहीं करते। लोगों को इम्प्रेस करने के लिए  फेक पर्सनैलिटी बनाई। आगे वो लिखती है की प्रियंका को लगता है की वो मेरे जैसे कपड़े पहनकर मेरी तरह बन जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा की प्रियंका ने उनके 30  हज़ार पाउंड के कपड़ें चुराए है।

bigg boss

एक्ट्रेस के खिलाफ शिकायत दर्ज

प्रियंका और उनकी टीम पर इशिता ने मुंबई पुलिस को कम्प्लेन लिखवाई है। इस बात की सूचना उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से दी। उन्होंने इंस्टा की स्टोरी में लिखा ‘मेरे पास इन बेकार बातों के लिए समय नहीं है। सब कुछ अब पुलिस के पास है। आगे उन्होंने लिखा जब सारा डेटाबेस पुलिस के पास हो और उसके बाद भी आप अटेंशन चाहते हो।

किसी भी हद तक गिर सकती है प्रियंका

इसके अलावा भी इशिता ने कई सारे ट्वीट किए है जिसमें वो मुंबई आकर प्रियंका के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने को कह रही है। इसके साथ ही उन्होंने ट्वीट में लिखा की प्रियंका किसी भी हद तक गिर सकती है।

bigg boss

Back to top button