Entertainment

Bigg Boss 18 Contestant: बिग बॉस 18 का पहला कन्फर्म कटेस्टेंट, मशहूर अभिनेत्री Nia Sharma के नाम पर लगी मुहर

टीवी का फेमस रिएलिटी शो बिग बॉस लोगों को काफी पसंद आता है। यहीं वजह है की इस शो के 17 सीजन आ चुके है। साथ ही ओटीटी में भी इस शो के तीन सीजन हो चुके है। हाल ही में खत्म हुए बिग बॉस ओटीटी 3 के बाद अब दर्शकों को सीजन 18 (Bigg Boss 18) का इंतजार है। दर्शक जानना चाहते है कि इस बार शो में कौन-कौन से कटेस्टेट शामिल होंगे। इसी बीच अभिनेत्री निया शर्मा (Nia Sharma) के बिग बास 18 में एंट्री करने की खबर आ रही है।

Nia Sharma होंगी Bigg Boss 18 का हिस्सा

मशहूर अभिनेत्री निया शर्मा टीवी दुनिया की जानी-मानी कलाकार है। उन्होंने कई रिएलिटी शो किए है। खबरों की माने तो निया शर्मा पहली कटेस्टेंट है जिसकी एंट्री की पुष्टी हो चुकी है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो हर साल उन्हें मेकर्स शो में आने के लिए ऑफर देते थे। ऐसे में इस बार उन्होंने Bigg Boss 18 में आने का अपना मन बना लिया।

Bigg Boss 18 का कॉन्ट्रैक्ट किया साइन?

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो हाल ही में अभिनेत्री ने शो का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया। पहला नाम सामने आने के बाद अभ दर्शक बाकी प्रतिभागियों के नाम जानने के लिए बेताब है। तो वहीं अभिनेत्री के फैंस उनको शो में देखने के लिए काफी उत्साहित है।

इन रियलिटी शो का हिस्सा रह चुकी है अभिनेत्री

बता दें कि निया काफी सारे रियलिटी शो का हिस्सा बन चुकी है। डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा के 10 वें सीजन में वो दिखाई दी थी। इसके अलावा खतरों के खिलाड़ी’ के 8वें सीजन में वो नजर आई थी। आजकल वो कॉमेडी-कुकिंग शो लाफ्टर शेफ्स में दिखाई दे रही हैं। इसमें कॉमेडियन भारती सिंह भी है। ऐसे में देखना ये है कि वो बिग बॉस 18 में क्या धमाल मचाती है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें