Dehradun

उत्तराखंड एसटीएफ को बड़ी कामयाबी, यूपी से पकड़ा गया डबल मर्डर का आरोपी ‘टमाटर’

DEHRADUN POLICE

देहरादून। उत्तराखंड पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स को सफलता हाथ लगी है। एसटीएफ की टीम ने डबल मर्डर के आरोपी को यूपी से पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। बदमाश पर पुलिस ने बीस हजार का इनाम रखा था। आपको बता दें कि गिरफ्तार आरोपी हत्या, डकैती के मामलों में वांछित चल रहा था। जिसको की उत्तराखंड की एसटीएप ने मुरादाबाद से गिरफ्तार किया है।

एसटीएफ के एसएसपी अजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि देहरादून और हरिद्वार में गिरोह के साथ संगीन वारदात कर आतंक मचाने वाले डकैत मुंगी उर्फ श्यामबाबू उर्फ आरिज उर्फ टमाटर को स्पेशल टास्क फोर्स ने मुरादाबाद के ग्राम रतनपुरा, थाना पाकवाड़ा से गिरफ्तार किया है। इस आरोपी पर 20 रुपये का इनाम घोषित था। आपको बता दें कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ देहरादून के ऋषिकेश से हत्या में दस हजार और हरिद्वार के थाना कलियर से डकैती में दस हजार का इनाम था। पुलिस को बदमाश की पिछले दस साल से तलाश थी। मुंगी के खिलाफ उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, बरेली और मुरादाबाद में हत्या के प्रयास, लूट आदि के मुकदमे दर्ज हैं।

Back to top button