Big NewsHaridwar News
अवैध खनन पर पुलिस का बड़ा एक्शन, छापेमारी में एक जेसीबी मशीन सहित पांच ट्रैक्टर ट्रॉली सीज

हरिद्वार में अवैध खनन के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। हरिद्वार के एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देश पर खानपुर पुलिस टीम ने ये कार्रवाई की है। पुलिस के इस एक्शन के बाद से खनन माफियों में खलबली मची हुई है।
अवैध खनन पर पुलिस का बड़ा एक्शन
मंगलवार को एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देश पर खानपुर थाना पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ ताबड़तोड़ छापेमारी की।
जेसीबी मशीन सहित पांच ट्रैक्टर ट्रॉली सीज
छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक जेसीबी मशीन सहित पांच ट्रैक्टर ट्रॉली को सीज किया है। खानपुर थाना पुलिस के इस एक्शन के बाद से खनन माफियों में हड़कंप मचा हुआ है।