highlightTehri Garhwal

बड़ी खबर : श्रीनगर से ऋषिकेश जा रहा अनियंत्रित होकर ट्रक खाई में गिरा, 9 लोग थे सवार

ACCIDENT IN HILLS

देवप्रयाग : उत्तराखंड में बड़ा सड़क हादसा हुआ। बता दें कि श्रीनगर से ऋषिकेश जा रहा ट्रक अचानक खाई में जा गिरी जिसमे दो लोगों की मौत हो गई। वहीं कई घायल हैं.

मिली जानकारी के अनुसार ट्रक में नौ लोग सवार थे, जिनमें से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इस हादसे में तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया गया और घायलों को राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवप्रयाग में भेजा गया है।

मिली जानकारी के अनुसार ट्रक में अधिकांश नजीबाबाद के लोग सवार थे। सभी घायलों को राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवप्रयाग में भर्ती कराया गया है। बारिश के कारण पुलिस और एसडीआरएफ को रेस्क्यू में परेशानी हुई. बारिश का दौर अभी भी जारी है।

Back to top button