Big NewsDehradun News

बड़ी खबर : गैरसैंण में होने वाले विधानसभा सत्र की तिथि में हो सकता है बदलाव

bjp gairsain

देहरादून। आगामी विधानसभा चुनाव में भले ही वक्त कम रह गया हो, लेकिन इससे पहले मौजूदा विधानसभा का एक और सत्र हो सकता है। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने दिसंबर से पहले ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में शीतकालीन एक सत्र कराने का सरकार से आग्रह किया था जिसके बाद सरकार ने निर्णय लिया कि सत्र ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में होगा। लेकिन बड़ी खबर ये है कि गैरसैंण में होने वाले विधानसभा सत्र की तिथि में परिवर्तन हो सकता है। खबर उत्तराखंड से बातचीत में विधानसभा अध्यक्ष ने इसके संकेत दिए हैं।

आपको बता दें कि विधानसभा अध्यक्ष ने 29 और 30 नबम्बर को आयोजित होने वाले सत्र को लेकर तिथि को स्पष्ट नहीं किया है। लेकिन विधानसभा अध्यक्ष ने गैरसैंण में सत्र के आयोजित करने को लेकर सरकार का आभार जताया। भाजपा सरकार के 5 साल के कार्यालय का अंतिम सत्र गैरसैंण में आयोजित किये जाने को लेकर विधानसभा अध्यक्ष ने आभार जताया।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें