Dehradunhighlight

बड़ी खबर : भरोसा तो नहीं होता, मगर सच है…42 सीटर बस में 148 यात्री

breaking uttrakhand newsदेहरादून: बस हादसों में लोगों के मरने की खबरें आप पढ़ते रहते हैं। 50 सीटर बस में 100 से ज्यादा लोगों की मौत की खबरें भी सुनी होंगी। इन पर भरोसा नहीं होता, लेकिन ये सच है। ऐसी ही एक सच्चाई देहरादून में सामने आई है। यूपी जा रही यूपी नंबर की 42 सीटों वाली एक बस में 148 यात्री सवार थे। अगर कोई हादसा होता तो, अंदाजा लगाइये कितने लोगों की मौत हो सकती थी।

देहरादून से लखीमपुर जा रही यूपी नंबर की एक प्राइवेट बस को परिवहन विभाग व निगम की टीम ने क्षमता से अधिक सवारी बैठाने पर सीज कर दिया है। 42 सीटर बस में 148 यात्री सवार थे। परिवहन निगम के सहायक महाप्रबंधक पीके भारती ने बताया कि शासन के निर्देशा पर परिवहन निगम और विभाग की ओर से नेपाली फार्म पर संयुक्त अभियान चलाया गया।

शाम सात बजे उत्तर प्रदेश नंबर यूपी-15-डीटी-9920 की एक बस को विभागीय अधिकारियों ने रुकने का इशारा किया तो बस चालक ने बस की स्पीड बढ़ा दी। रायवाला पुलिस को सूचना देकर बैरियर लगवाए गए। पुलिस की मदद से बस को रोका गया। उन्होंने बताया कि बस की चेकिंग करने पर उसमें 148 यात्री पाए गए, जबकि बस 42 सीटर है। उसके पास कागज भी नहीं थे। बस को सीज कर दिया गया।

Back to top button